नई
दिल्ली।।
दिल्ली हाई
कोर्ट में
बुधवार को हुए
ब्लास्ट पर ई
मेल का
सस्पेंस और
गहराता ही जा
रहा है। अब एक
और मेल मीडिया
हाउसों को
भेजा गया है।
इस नए मेल के
मुताबिक
ब्लास्ट हूजी
ने नहीं बल्कि
इंडियन
मुजाहिदीन ने
करवाया है।
गौरतलब है कि
बुधवार को
ब्लास्ट के
बाद
हरकत-उल-जेहादी
इस्लामी (हूजी)
ने इस ब्लास्ट
की
जिम्मेदारी
ली थी। इस
मामले में अब
तक
जम्मू-कश्मीर
से 4 और यूपी से 1
संदिग्ध को
हिरासत में
लिया गया
है।